Rewari Accident: NH 48 पर खडे डंपर से थ्री व्हीलर टकराया, मची चीख पुकार

On: July 16, 2024 6:01 PM
Follow Us:

Rewari Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी के पास सवारियों से भरा एक थ्री व्हीलर डंपर से टकराकर पलट गया। हादसे से चीख पुकार मच गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में नंदरामपुर बास के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब मेहंदीपुर बालाजी से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। यहां सवारियों से भरा एक थ्री व्हीलर का चालक धारूहेड़ा जाने के लिए आवाज लगा रहा था। ऑटो में 7 सवारियां पहले से बैठी थी। चालक के कहने पर नरेश भी बैठ गया।

मसानी के पास थ्री व्हीलर सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकराकर पलट गया। हादसे में भिवाड़ी निवासी शिवांगी पुत्री मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धारूहेड़ा के रहने वाले शोर्या पुत्र विशाल, रन्नस पुत्र विशाल, पुनम पत्नी विशाल, विशाल पुत्र मिथलेश , उज्जेन के रहने वाला राहुल पुत्र श्यामलाल , नंदरामपुर बास के रहने वाले नरेश पुत्र प्रभाती लाल , भिवाडी की रहने वाली सवीता पत्नी सोनु घायल हो गई।

पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now