Rewari ACB Raid: लाइसेंस क्लर्क 4500 रूपए रिश्चत के साथ दबोचा ?

On: May 22, 2026 10:28 PM
Follow Us:
ACB_Raid

Rewari ACB Raid: रेवाड़ी में ACB Team ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है । शुक्रवार को कारवाई करते हुए लाइसेंस क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ लाइसेंस क्लर्क अमरदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क को 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो दबोच लिया है। इससे पहले गुरूवार एसीबी ने रेवाड़ी में होमगार्ड विभाग के कमांडेट को 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। लगातार दो दिन हुई कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।Rewari ACB Raid

जानिए कैसे चढा हत्थे: बार बार हो रहे छापे मारे के बावजूद रिश्वत खोरी नहीं रूक रही है। कई दिनो से रेवाड़ी के छिपडवाडा मोहल्ला के रहने वाले गौरव ने एसीबी को शिकायत दी थी कि लाइसेंस से जुड़े काम के बदले क्लर्क द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने पर एसीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत देकर उसके पास भेजा।

डयूटी के बाद किया काबू: शातिर ने डयूटी टाईम पैसे लेने मना किया तथा उसे पेसे लेकर अनाज मंडी के पास बुलाया। पहले काम करने के लिए सोदा 47 सो मे तय हुआ था बाद में 4500 मे डील तय हो गई।

कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी ने रिश्वत के पैसे लिए उसे तुरंत ही टीम ने रिश्वत की राशि के साथ दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चलेगा कि इस गिरोह को तार कहां तक जुडे हुए है।Rewari ACB Raid

दूसरे दिन बडी कार्रवाई: गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एसीबी ने रेवाड़ी में होमगार्ड विभाग के कमांडेट को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरी कार्रवाई से साफ है कि एसीबी जिले में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त नजर बनाए हुए है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now