Revent Precision Engineering Dharuhera में ​वार्षिक खेल उत्सव आयोजित, रेवाड़ी के डीएसपी ने किया शुभारंभ

On: March 7, 2026 8:33 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित Revent Precision Engineering Dharuhera में शनिवार को वार्षिक खेल उत्सव एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेवाड़ी के डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।Revent Precision Engineering Dharuhera

धारूहेड़ा: Revent Precision Engineering Dharuhera में आयोजित खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ करते हुऎ डीएसपी
धारूहेड़ा: Revent Precision Engineering Dharuhera में आयोजित खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ करते हुऎ डीएसपी

उद्घाटन सत्र में सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।Revent Precision Engineering Dharuhera

आयोजन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर खेल गतिविधियों और स्वास्थ्य शिविर में हिस्सा लिया। खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जौहर दिखाया।Revent Precision Engineering Dharuhera

अपने संबोधन में डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।

REVENT 4

उन्होंने कर्मचारियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

मशाल जलकार किया शुभांभ: इस मौके पर डीएसपी ने मशाल जलाकर तथा लैंप लाइटिंग करके खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

खेल उत्सव के साथ आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को जीवंत बनाए रखा।

REVENT 2
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमडी भीड’ इस मौके पर कर्मचारी ने ग्रुप डास व सामूहिक नत्य करके माहोल को रंगारंग बना दिया।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से कराने का भरोसा जताया।Revent Precision Engineering Dharuhera

स्वास्थ्य केंप का रिबन काट कर किया शुभारंभ: डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने रिबन काट कर स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभांरभ किया। इस मौके पर मैट्रो अस्पताल रेवाडी व ईएसआई डिसपेंसरी धारूहेड़ा से आए चिकित्सको ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की।

कार्यक्रम में सीएचआरओ रवि शंकर, एचआर वाइस प्रेजिडेंट मनीष झा, बिजनेस एक्सीलेंस प्रभारी जेपीएस साबरवाल, सीनियर मैनेजर चंद्रकांत चुंग, यूनिट हेड धीरज कुमार तथा अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।Revent Precision Engineering Dharuhera

Revent Precision Engineering Dharuhera में ​वार्षिक खेल उत्सव आयोजित, रेवाड़ी के डीएसपी ने किया शुभारंभ

समापन सत्र में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से कराने का भरोसा जताया।Revent Precision Engineering Dharuhera

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now