Metro in Panchkula: हरियाणा के पंचकूलावासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलेगी। ट्राईसिटी यानि पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली के लिए मेट्रो का प्रोजेक्ट बन रहा है। पंचकूला की प्रगति निरंतर हो रही है और चंडीगढ़ में बने एयरपोर्ट का लाभ भी पंचकूला को मिल रहा है।
चंडीगढ़ ट्राइसिटी एम.आर.टी.एस. परियोजना में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। मेट्रो और ट्रेन, दोनों सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों की सुविधा और पहुंच में सुधार करने के उद्देश्य से अब रेलवे स्टेशन और मुख्य गलियारे को जोड़ने वाला एक सीधा लिंक दिया गया है।
परियोजना नेटवर्क की लंबाई अब 4 किलोमीटर तक बढ़ा दी गई है, जो आई.एस.बी.टी., जीरकपुर को सेक्टर 20, पंचकूला से जोड़ेगी।
इसके अतिरिक्त, केन्द्रीय आवास और शहरी मामले मंत्रालय ने संभावित लागत प्रभावी और कुशल समाधान पेश करते हुए 2-कोच मेट्रो प्रणाली अपनाने की भी सिफारिश की है।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश व प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की जितनी नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। पिछली सरकारों के दौरान जो शिलान्यास किए गए थे, उन परियोजनाओं का भी हमारी सरकार ने उद्घाटन किया और आज भी जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका उद्घाटन भी हम ही करेंगे।

















