Haryana: हरियाणा के इन जिलों के 10 गांवों की तहसील बदलने की सिफारिश, सब-कमेटी ने लिए ये फ़ैसलें

On: May 30, 2025 8:33 AM
Follow Us:
Haryana distric

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार नए जिलों की सब-कमेटी के चेयरमैन हैं। इनके फैसलो को CM सैनी मंजूरी देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में बुधवार को हुई पांचवीं बैठक में नए जिले बनाने को लेकर गठित की गई सब-कमेटी बैठक में 4 फैसले लिए गए हैं। इनमें 3 जिलों यमुनानगर, सिरसा और झज्जर के 10 गांवों की तहसील बदलने की सिफारिश की गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इनमें यमुनानगर के 2, सिरसा के 5 और झज्जर जिले के 3 गांव शामिल हैं। इसके अलावा सब-कमेटी ने प्रदेश में नए जिले, तहसील, उपतहसील और उपमंडल बनाने के नियमों का भी खुलासा किया है। इसमें बताया है कि एक नया जिला बनाने लिए कम से कम सवा सौ गांव होने चाहिए। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बाकी सभी नियमों की विस्तृत जानकारी दी। Haryana News

69 प्रस्ताव आए

मिली जानकारी के अनुसार, मीटिंग के बाद विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि नए जिलों की सब-कमेटी को अब तक जनप्रतिनिधियों और लोगों की ओर से उनके गांवों को तहसील और उपतहसील में ट्रांसफर करने के संबंध में 69 प्रस्ताव मिले हैं। आज की बैठक में कुछ प्रस्तावों पर सहमति बनी है और सब-कमेटी ने उनके ट्रांसफर की सिफारिशें की है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बचे हुए प्रस्तावों के संबंध में उपायुक्तों (DC) को दोबारा रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक तक भेजने के निर्देश दिए हैं। संबंधित DC की ओर से भेजी गई सिफारिशों के आधार पर अगर मानक सही पाए जाएंगे तो उसकी रिपोर्ट तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजी जाएगी। Haryana News

मानक बताए

मिली जानकारी के अनुसार, मीटिंग के बाद मंत्री ने बताया कि CM नायब सिंह सैनी के निर्देश पर प्रदेश में नए जिले, तहसील, उपतहसील के संबंध में सब-कमेटी बनी है। इनके गठन के लिए सब-कमेटी ने कुछ नियम भी तय किए गए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कमेटी के पास अब तक गोहाना, हांसी, असंध, सफीदों और डबवाली को नए जिला बनाने के प्रस्ताव आ चुके हैं, जिस पर काम चल रहा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now