RBSE Result 2025 : हरियाणा दिल्ली व हिमाचल के बाद अब राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों भी जल्दी आने वाल हैं हालाकि विद्यार्थियों को रिजल्ट को बेसब्री से इंतजार है। लाखों छात्रों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई है।
RBSE Result 2025: बता दे कि पिछले RBSE Result 2024 में 20 मई को ही परिणाम जारी किए थे। इस साल, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। आशंका है 25 से 28 मई के बीच घोषित होगा ।
RBSE Exam 2025: पिछले साल का पास प्रतिशत
कक्षा 10वीं
कुल पास प्रतिशत: 93.03%
कक्षा 12वीं
आर्ट्स स्ट्रीम: 96.88% पास
साइंस स्ट्रीम: 97.73% पास
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र आन लाईन साइट रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इन विवरणों के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं की डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड की जा सकेगी।
पिछले कुछ वर्षों का डाटा: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के बीते वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2023 में कुल 10,41,373 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 9,42,360 छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 2022 में 10,36,626 छात्रों ने परीक्षा दी थी ।
RBSE Result 2025: बता दे कि इसमें 8,77,849 छात्र पास हुए थे। 2021 में सबसे अधिक 11,52,201 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनमें से 9,29,045 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
















