RBI Update: कम बैलेंस होने पर भी बैंक नहीं काट पाएंगे पैसे! RBI का नया नियम जारी

On: May 7, 2025 12:16 PM
Follow Us:
RBI Update: Banks will not be able to deduct money even if the balance is low! RBI's new rule issued

बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक RBI ने मिनिमम बैलेंस को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।

इसके बाद अब सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि अगर बैंक अकाउंट 2 साल तक निष्क्रिय रहता है और उसमें मिनिमम बैलेंस नहीं है तो कोई जुर्माना नहीं लगेगा। यह आदेश सभी बैंकों पर लागू होगा। इसका फायदा उन लोगों को होगा जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए खाता खुलवाया है।

आपको बता दें कि अगर कोई अकाउंट दो साल तक सक्रिय नहीं रहता है यानी उसमें कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता है तो अकाउंट को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। इसके बाद अगर अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है तो जुर्माना लगाया जाता है। इसके बाद अब RBI ने साफ कर दिया है कि ऐसे अकाउंट पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

यह भी साफ किया गया है कि स्कॉलरशिप या DBT के तहत खोले गए अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस का नियम लागू नहीं होगा। साथ ही RBI ने साफ किया है कि ग्राहक की इजाजत के बिना कोई भी चार्ज वसूलना गैरकानूनी होगा। यदि कोई बैंक बिना अनुमति के शुल्क लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now