मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Aaj Ka Rashifal: आज मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल 

On: September 27, 2025 9:37 AM
Follow Us:

Aaj Ka Rashifal: आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा बीतने वाला है, आइए जानते है आज के राशिफल के अनुसार किन राशि के जातकों को आज भरपूर लाभ मिलने वाला है।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… Aaj Ka Rashifal

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने आलस को अपने ऊपर हावी होने न दे। लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में स्पष्टता बनाए रखनी होगी और खर्चों के साथ-साथ आपको बचत पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

वृषभ 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़िया रहेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

मिथुन 
आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी, क्योंकि आपके विरोधी आज मित्र बन सकते हैं।  आपकी कला व कौशल में निखार आएगा।Aaj Ka Rashifal

कर्क 
आज आप अपने घर की साज-सज्जा पर अच्छा खासा खर्च करेंगे, लेकिन इनकम थोड़ी सी कम रहेगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें और आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

सिंह 
आज आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आपको किसी शुभ व कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका वाहन की खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है।

कन्या 
आज आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप कुछ कानूनी मामलों में निर्णय थोड़ा धैर्य रख कर ले और आपको बेवजह की भागदौड़ लगी रहेगी। आप अपने किसी मित्र के लिए आप कुछ रुपये का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर उनके कुछ टेस्ट आदि करने पड़ सकते हैं।

तुला
आज आप किसी बड़े लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसके लिए आप पूरी मेहनत से करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। आध्यात्मिक के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको किसी राजनीतिक पार्टी से बुलावा आ सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को अपनी इनकम को बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आज आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा।

धनु 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव  चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। Aaj Ka Rashifal

मकर 
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आप किसी से भी कटु वचन ना बोले और वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। यदि आप कुछ खर्च करे, तो आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपका धन यदि अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर यदि आप कोई बदलाव करना चाहते थे, तो वह  आप कर सकते हैं। पार्टनर की इसमें आपको पूरी सहमति मिलेगी, लेकिन आप अपने दिल के बजाय दिमाग  से  कभी कोई निर्णय ले। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे।  Aaj Ka Rashifal

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now