Rajasthan: एक साथ उठी 7 अर्थियां, मची चीख पुकार

On: April 21, 2024 6:18 PM
Follow Us:

ट्रॉले और वैन की जबरदस्त भिडंत, 9 दोस्तो की मौत
Rajasthan: झालावाड़ जिले में एक ट्रॉले और वैन की जबरदस्त भिडंत हो (Big Accident in Rajasthan)  गईं भिंडत के चलते 9 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में 10 लोग सवार थे। सभी मध्य प्रदेश के डूंगरी (खिलचीपुर) में शादी-समारोह में शामिल होकर वापिस अपने गांव लोट रहे थे।

 

रविवार सुबह सुबह हादसा: बता दे कि हादसा जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 3 बजे भोपाल मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। (Big accident in Rajasthan)

 

Big Accident in Rajasthan: यहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल का इलाज किया जा रहा है। मृतकों में से 7 दोस्तों का एकसाथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गांव में जैसे ही 7 अर्थियां एकसाथ उठीं तो चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर घरों में मातम छा गया। मौत होने के चलते गांव में चुल्हा नहीं जला

accident

मृतको के नाम (Big accident in Rajasthan) 
हादसे में अशोक कुमार (24) पुत्र घनश्याम बागरी, रविशंकर (25) पुत्र प्रेमचंद बागरी, रोहित (22) जगदीश बागरी​​​​​​, रोहित (16) पुत्र नंदकिशोर बागरी, हेमराज (33) पुत्र बंशीलाल बागरी, सोनू (22) पुत्र मोहनलाल बागरी, दीपक (24) पुत्र जयलाल बागरी  और हरनावदा शाहजी (बारां) निवासी रामकृष्ण (20) पुत्र प्रेमचंद, सारौला (खानपुर, झालवाड़) निवासी राहुल पुत्र प्रेमचंद की मौत हो गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now