हरियाणा में बारिश का कहर…हरियाणा व यूपी का जोडने वाला पुल डूबा

On: September 5, 2025 12:53 PM
Follow Us:
हरियाणा में बारिश का कहर...हरियाणा व यूपी का जोडने वाला पुल डूबा

हरियाणा में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर 1.65 लाख क्यूसेक पानी का जल प्रवाह दर्ज किया गया है। वहीं, यमुना नदी का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश में करीब 12 से 15 किलोमीटर के दायरे को कवर कर चुका है। जिधर नजर दोडाते है तो पानी नही पानी दिखाई दे रहा है।

शेरगढ़ टापू का पुल डूबा: बता दे कि हरियाणा को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला शेरगढ़ टापू का पुल डूब चुका है। यहां 20 साल पहले नया पुल बनाने के लिए पिलर तो लगाए गए थे लेकिन आज तक यहां पुल का निर्माण ही नहीं हो सका। लोगों को दूसरे गांव जाने के लिए तैरकर, ट्रैक्टर पर और टायर की टीप के सहारे पानी को पार करना पड़ रहा है। लोग जलभराव से परेशान है।

फसलों को पहुंचा भारी नुकसान
ज्यादातर सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। वही, गन्ने की फसल भी गलने के बाद पीली पड़ने लगी है। किसानों को हुए इस नुकसान का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है। प्रशासन और पटवारियों की रिपोर्ट के बाद असल नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लोग हुए बेघर: पानी की तबाही से लोग परेशान है।इससे हरियाणा की ओर करनाल जिले के कुंजपुरा, घरौंडा और इंद्री के करीब 35 गांव के खेतों में यमुना नदी का पानी घुस चुका है। इस पानी ने जिले की करीब दस हजार एकड़ से ज्यादा फसलों को जलमग्न कर दिया है। जिससे फसलें खराब हो गई हैं।

खेतों में भरा यमुना का पानी: बता दे युमना नदी से इंद्री, घीर खालसा, वाणी खेड़ा, सिंकदरपर, शेरगढ़ टापू, कुंजपुरा और घरौंडा खंड के गांव चोरा, चोरपुरा, डबकौली, डबकोली कलां और खुर्द, नबीपुर, ढाकवाला, मंगलौरा, मंगलौरा कदीम, मोहनपुर, चंडीपुर पार, मुस्ताफाबाद, दबरकीपुर, चकभारी, नलवी पार, भारी, चुसाना, नसीरपुर, खराजपुर, जरौली, मोहद्दीनपुर, मोदीपुर, छपरा जापती, बिशनगढ़, तातारपुर, कमालपुर, गदरिया, हलवाना, नागल, सैदपुर के खेतों में पानी भर चुका है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now