Mansun Alert: मानसून के प्रवेश से पहले मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। इधर मानसून सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन में मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इससे पहले पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।
सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडोरी में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे के अंदर नरसिंहपुर और डिंडोरी में 2.5 से 4.25 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और नीमच। Mansun Alert
कई जिलों में बारिश, तापमान 41 डिग्री के पार
रविवार को नरसिंहपुर में 9 घंटे के अंदर 27 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। भोपाल, खंडवा, मंडला, उमरिया, दतिया में भी बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम, बड़वानी के पिपरिया और सिवनी मालवा में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा रातीबड़ इलाके के केकड़िया गांव में हुआ।Mansun Alert
12 साल का विशाल चौहान खेत में मक्का बोने के बाद लौट रहा था। इस बीच कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीधी में पारा 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.7 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री और उमरिया में 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में दिनभर बारिश होने से यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर आ गया।
यहां एक ही दिन में पारा 11.4 डिग्री गिरा। नौगांव में 6.6 डिग्री, खजुराहो में 5.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 4.8 डिग्री, दमोह में 6 डिग्री, भोपाल में 4.6 डिग्री, गुना में 4.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 7.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बड़े शहरों में दिन के तापमान की बात करें तो भोपाल में 35.6 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री, ग्वालियर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसलिए है प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में तीन चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, एक टर्फ और एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण आंधी-बारिश का दौर जारी है। साथ ही मानसून भी सक्रिय है। इसके कारण यह आगे बढ़ रहा है। अगले एक-दो दिन में यह प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।

















