Train Cancelled: राजस्थान के खाटू धाम में हरियाणा से बडी संख्या में श्रद्धालु जाते है। लेकिन रेलवे श्रऋालुओं को एक बडा झटका दिया है। यदि आप भी आने वाले दिनों में खाटूश्याम धाम और राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर के लिए रेलयात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ लेंं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी ट्रैक के बीच अटेली, मिर्जापुर बाछौद और नारनौल स्टेशनों पर दोहरीकरण के कारण नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते भिवानी से जयपुर और रेवाड़ी से रींगस के बीच आवागमन करने वाली 4 जोड़ी ट्रेन रद्द रहेगी। फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 18- 31 जनवरी तक भिवानी- जयपुर सहित कई ट्रेनें रद्द रहेगी
खाटूश्याम श्रद्धालुओं होगी परेशानी: बता दे कि ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी, 23- 26 जनवरी, 29 जनवरी और 31 जनवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 23- 26 जनवरी, 29 जनवरी और 31 जनवरी को रद्द रहेगी।
खाटूश्याम जानें वाली रद्द रहेगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी स्पेशल ट्रेन 18- 31 जनवरी तक रद्द रहेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी.

















