Railways News: रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी रेलवे ने शेयर की है। दिल्ली सराय रोहिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते हरियाणा के रेवाडी से गुजरने वाली केई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों को तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है।

16 अप्रैल को रेवाड़ी से गुजरने वाली पांच ट्रेनें रीशेड्यूल की जाएंगी और तीन ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी। विशेष रूप से, गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन 16 अप्रैल को उदयपुर सिटी से अपने तय समय से 3 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

17 अप्रैल को, रेवाड़ी से गुजरने वाली छह ट्रेनें भी रद्द की जाएंगी। यह ब्लॉक रेवाड़ी-जयपुर और दिल्ली रूट के व्यस्तता को देखते हुए यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, क्योंकि इस रूट पर प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं।

 

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •