Railway News: : रेल मंत्रालय ने हिसार को दी बडी सौगात, चंडीगढ व गुरूग्राम जाना हुआ आसान

On: May 7, 2025 8:32 PM
Follow Us:
रेलवे यात्री सावधान! ये ट्रेने हुई कैसिंल, इनका बदला रूट, यहां पढें ट्रेनों के नाम

Railway News : हरियाणा के हिसार के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अब हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सीधी ट्रेनें को हरी झंडी मिल गई। हाल ही में रेल मंत्रालय ने कर दिया है।इन ट्रेनो के से सचालक ने हरियाणा के इन रूटों से जुड़ने पर हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

जानिए कितनी पुरानी है मांग: बता दे हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम को जोड़ने की मांग 1966 से की जा रही थी। इसके लिए मांग उठी लेकिन सिरे नही चढ पाईै। काफी संघर्ष के बाद अब ये दोनो ट्रेनो के संचालन की मंजूरी मिल गई है।

चंडीगढ़ के लिए अब सीधे चलेगी ट्रेन: रेल मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अब अंब अंदौरा से अंबाला कैंट होते हुए चलने वाली ट्रेन को हिसार के रायपुर तक बढ़ाया दिया गया है। यह ट्रेन फास्ट पैसेंजर होगी और कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। अंब से चलने वाली ट्रेन दोपहर 3 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर हिसार के रायपुर पहुंचेगी।

दिल्ली से रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 54085-86 को अब हिसार के सत्रोड तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन अब गुरुग्राम से होते हुए हिसार के सत्रोड तक जाएगी। यह ट्रेन सुबह 7 बजे दिल्ली से चलेगी और दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर सत्रोड पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सत्रोड से दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी।

 

बडी सौगात: हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने इन दोनों ट्रेनों को हिसार के लोगों को बडा तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि वे लगातार रेल अधिकारियों से संपर्क में थीं और यह परिणाम उसी का नतीजा है। अब हिसार की जनता को बड़े शहरों तक जाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यानि हिसार से चंढीगढ सीधी रेल सेवा अब शुरू हो गई है।

जानिए किन रूटों से गुजरेगी ये ट्रेन: हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन अंबाला कैंट कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जाखल उकलाना और बरवाला से होते हुए आएगी। वहीं सत्रोड से चलने वाली गुरुग्राम रूट की ट्रेन जाटूसाना कोसली, चरखी दादरी, भिवानी , बावनी खेड़ा और हांसी से होकर गुजरेगी। इन ट्रेनो के से सचालक ने हरियाणा के इन रूटों से जुड़ने पर हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now