Railway news: खाटू भगतों की हुई मौज, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, यहां जाने शेड्यूल

On: May 29, 2025 10:12 AM
Follow Us:

 

Railway news: खाटू जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बडी खुशी की खबर है। खाटू जाने के लिए रेलवे के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल दो ट्रेने संचालित की जा रही है  उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। Special Train

इन जिलों को होगा फायदा: रेलवे ने मिली जानकारी के अनुसार नई स्पेशल अनारक्षित ट्रेन शुरू होने से भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ सहित 5 जिलों के लोगों का फायदा मिलेगा। स्पेशल टेन का लाभ 1 जून से 30 जून के बीच मिलेगा।Special Train

ये रहेगा शेड्यूल: बता दे कि गाड़ी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 1 जून, 6 जून, 7 जून, 8 जून, 11 जून,14 जून,15 जून, 21 जून, 22 जून, 25 जून, 28 जून व 29 जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा 1 जून, 6 जून, 7 जून, 8 जून, 11 जून,14 जून,15 जून, 21 जून, 22 जून, 25 जून, 28 जून व 29 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Special Train

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: बता दे किगाड़ी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा ट्रेन का रेवाड़ी, कुण्ड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

जयपुर-भिवानी-जयपुर 29 ट्रिप करवाएगी

गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा 1 जून, 6 जून, 7 जून, 8 जून, 11 जून,14 जून,15 जून, 21 जून, 22 जून, 25 जून, 28 जून व 29 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Special Train

गाडी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 1 जून से 8 जून 2025 एवं 10 जून से 30 जून तक (29 ट्रिप) जयपुर से सुबह 7.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल 1 जून से 8 जून 2025 एवं 10 जून से 30 जून तक (29 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का यहां होगा ठहराव: गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा का ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now