Railway news : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब राजस्थान से चंडीगढ़ की होगी रेल कनेक्टिविटी

On: September 20, 2025 8:24 AM
Follow Us:

Railway news : रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही राजस्थान से इन दोनों जगहों के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है।

ख़बरों की माने तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा से 2 वंदे भारत एक्सप्रेस और एक नई सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस घोषणा के बाद दिल्ली से लेकर अंबाला मंडल तक रेलवे अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

नई ट्रेनों में जोधपुर-दिल्ली कैंट और बीकानेर-दिल्ली कैंट के बीच 2 वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल होंगी। इनका रैक पहले ही राजस्थान पहुंच चुका है। इसके साथ ही उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शुरू होगी। इस ट्रेन को पहले ही उत्तर रेलवे से मंजूरी मिल चुकी है।Railway news

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार ट्रेन संख्या 20989 उदयपुर सिटी से शाम 4:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 20990 चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

इस नई कनेक्टिविटी से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उदयपुर और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच यह सीधी ट्रेन सेवा पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। इसके अलावा व्यापारी और प्रोफेशनल्स को यात्रा में समय की बचत होगी।Railway news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now