Rail corridor: हरियाणा के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन, आसमान छुएंगे जमीन के दाम

On: April 4, 2025 11:47 AM
Follow Us:

Rail corridor: हरियाणा में नई रेलवे लाइन और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) बनाया जा रहा है। इसके निर्माण होने से दिल्ली NCR क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस नए रेल कॉरिडोर से लोगों की यात्रा सुगम होगी।

इस परियोजना का कुल बजट लगभग 5700 करोड़ रुपये है। इसका लाभ खासकर पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत जिलों को इससे सीधा लाभ होगा। लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यातायात कई विकल्प खुलेंगे। इन सबके बीच यहां के जमीनों की कीमत आसमान पर पहुंच जाएगी। यहां के किसानों को फायदा होने वाला है।

कॉरिडर में कई प्रमुख रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सोनीपत, तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, IMT मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल होगा। यहां के लोगों को यातायात में सुविधा मिलेगी। यहां के लोगों को लाभ होने वाला है।

यह रेल कॉरिडोर पलवल से मानेसर और सोनीपत तक 126 किलोमीटर लंबा होगा। इस परियोजना का पहला सेक्शन धुलावट से बादशाह तक होगा। जिसमें 29.5 किमी लंबी इलेक्ट्रिक दोहरी ट्रैक लाइन होगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now