दिल्ली की 9 प्रमुख सड़कों पर PWD की बड़ी मरम्मत, गड्ढों और दरारों से मिलेगा छुटकारा, देखें पूरी लिस्ट

On: October 6, 2025 4:10 PM
Follow Us:
दिल्ली की 9 प्रमुख सड़कों पर PWD की बड़ी मरम्मत, गड्ढों और दरारों से मिलेगा छुटकारा, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 61.5 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के 9 प्रमुख मार्गों को बेहतर बनाने के लिए यह योजना बनाई गई है। इसमें बारापूला Phase-2 के ऊंचे गलियारे से लेकर आश्रम चौक तक के व्यस्त मार्ग शामिल हैं।

PWD की मंशा और योजना

PWD के अधिकारी के अनुसार, दिल्ली की सड़कों पर गड्ढे और ट्रैफिक जाम की समस्या आम है। खासकर मानसूनी मौसम में जलभराव के कारण हालात और खराब हो जाते हैं। ऐसे में लोगों की तकलीफों को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों को मजबूत करने और री-कार्पेट करने का काम किया जाएगा। अगले 8 महीनों में सभी सड़क मार्गों को चकाचक किया जाएगा। इसके लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं और 18 अक्टूबर तक ठेकेदारों का चयन कर लिया जाएगा।

सड़कों की मरम्मत का विवरण

  1. AIIMS से आश्रम चौक तक रिंग रोड का 5.3 किलोमीटर लंबा हिस्सा 29 करोड़ रुपए से दुरुस्त होगा।

  2. मथुरा रोड से आश्रम चौक का 2.65 किलोमीटर हिस्सा सुधारा जाएगा।

  3. मथुरा रोड से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का 0.65 किलोमीटर हिस्सा।

  4. महारानी बाग से सनलाइट कालोनी 0.7 किलोमीटर लंबा हिस्सा।

  5. बारापुला Phase-2 कॉरिडोर का 2 किलोमीटर लंबा हिस्सा, INA से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, 9 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

  6. कैप्टन गौर मार्ग का 2.15 किलोमीटर लंबा हिस्सा 8.82 करोड़ रुपए से दुरुस्त किया जाएगा।

  7. 0.25 किलोमीटर लंबा मदर डेयरी रोड और 0.45 किलोमीटर लंबा धर्मवीर मान मार्ग भी शामिल हैं।

बारापुला Phase-2 का उंचा गलियारा और तकनीक

2018 में बनकर तैयार हुआ बारापुला Phase-2 का 2 किलोमीटर लंबा उंचा गलियारा सराय काले खां से दक्षिणी दिल्ली को जोड़ता है। समय के साथ इस मार्ग पर गड्ढे और दरारें पड़ चुकी हैं। PWD अब इसे ठीक करने के लिए कोल्ड मिलिंग तकनीक का इस्तेमाल करेगा। पुरानी सतह हटाकर नई डामर परत बिछाई जाएगी। ज्यादातर काम रात में किया जाएगा ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो और यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिले।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now