Bank Update: पंजाब सरकार ने एक बैंक को लेकर बेहद सख्त फैसला लिया है, जिसके तहत बैंक में लेन-देन नहीं किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने एचडीएफसी बैंक के प्रति सख्त रुख अपनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने एचडीएफसी बैंक को डीपैनल कर दिया है और सभी संबंध तोड़ दिए हैं। पंजाब सरकार को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि बैंक ने पिछले दिनों सभी विभागों को आवंटित राशि समय पर नहीं लौटाई।Bank Update
जिससे पंजाब सरकार के वित्तीय लेन-देन काफी प्रभावित हुए। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वित्त विभाग ने सभी विभागों के सचिवों, निदेशकों, पंचायतों, विकास प्राधिकरणों और बोर्ड निगमों को पत्र लिखकर कहा कि एचडीएफसी बैंक अपने वित्तीय लेन-देन को समय पर पूरा करने के लिए भेजे जा रहे आदेशों की पालना में राज्य सरकार का सहयोग नहीं कर रहा है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए बैंक के साथ किसी भी तरह का सरकारी कारोबार करना मुश्किल है। इस कारण एचडीएफसी बैंक को डीपैनल किया जा रहा है। इनके साथ कोई भी सरकारी लेन-देन नहीं किया जाना चाहिए। इन बैंकों से कर सकते हैं लेन-देन
वित्त विभाग ने सभी विभागों को बैंकों की सूची जारी कर कहा है कि इनमें से किसी भी बैंक से लेन-देन किया जा सकता है. Bank Update
जिसमें सेंट्रल बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।Bank Update

















