Haryana News: मन की बात पर धारूहेड़ा में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व सीएम के ओएसडी हुए शामिल

On: June 29, 2025 2:35 PM
Follow Us:
Program organized in Dharuhera on Mann ki Baat, former CM's OSD participated

Haryana News: धारूहेड़ा  के मैन बाजार मे मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्र्म में मुख्य रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व आएसडी अभिमन्यु यादव शामिल हुए। इस मौक पर भाजपा रेवाडी प्रभारी वंदना पोपली भी मौजूद रही। स्थानीय आयोजकों ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के हर कोने में जन संवाद का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

धारूहेड़ा में यह कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने पीएम मोदी द्वारा उठाए गए विषयों की सराहना की और कहा कि यह संवाद देश के नागरिकों को जोड़ने और जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है।Haryana News

कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सामुदायिक भवनों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। प्रतिभागियों ने पीएम मोदी के विचारों को न केवल ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि उन पर चर्चा भी की।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों, प्रेरणादायक नागरिकों की कहानियों और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर पार्षद राहुल जोशी ,नानक चंद खोला, डीके बंसल, सावन सैनी आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now