ये Bollywood एक्ट्रेस शादी से पहले बन गई थी 34 बच्चों की मां, जानें कैसे

On: June 7, 2025 6:52 PM
Follow Us:
Bollywood

Bollywood की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में देखा गया था। हाल ही में उनको IPL 2025 में अपनी टीम पंजाब किंग्स के प्रदर्शन को लेकर खूब सुर्खियों में रही। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा हिमाचल के शिमला की रहने वाली हैं। उनका बचपन वहीं पर व्यतीत हुआ है।

प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद भारतीय सेना में मेजर थे। साल 1988 में एक कार हादसे में उनका निधन हो गया था। उस वक्त प्रीति महज 13 साल की थीं। हादसे में उनकी मां नीलप्रभा भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और दो साल तक बिस्तर पर रहने के बाद उनका भी निधन हो गया था। इसी हादसे से प्रभावित होकर एक्ट्रेस ने शादी से सात साल पहले, एक ऐसा फैसला था जिसने उन्हें मातृत्व का अनोखा अनुभव दिया था।

34 अनाथ लड़कियों को लिया गोद

प्रीति जिंटा ने साल 2009 में अपना 34वां जन्मदिन मनाया था। इस खास दिन को उन्होंने और भी यादगार बनाने के लिए 34 अनाथ लड़कियों को गोद लेने का संकल्प लिया। उस समय, प्रीति ने इस अनुभव को ‘अनोखा’ बताया था और यह भी कहा था कि वह इन सभी बच्चों का पूरा ध्यान रखेंगी।

उन्होंने यह भी वादा किया था कि वह साल में कम से कम दो बार ऋषिकेश आकर इन बच्चों से मिलेंगी। यह कदम उनकी मानवीयता और समाज के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

सरोगेसी के जरिए बनीं मां

साल 2016 में, प्रीति ने अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया और शादी रचा ली। फिर 2021 में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म देने की खुशखबरी दी। जिनका नाम उन्होंने जय और जिया रख दिया। यह उनके लिए एक और खुशी का पल था, जिसने उनके परिवार को पूरा कर दिया था।

करियर की शुरुआत

प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1998 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘दिल से’ से की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन यादगार था। इसके बाद, उन्होंने क्या कहना, कोई मिल गया, दिल है तुम्हारा, वीर-जारा, द-हीरो जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड सहित दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान ली।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now