Power Cut: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के इन गांवों में बिजली आपूर्ति बदं रहेगी कल

On: July 3, 2025 4:28 PM
Follow Us:

Power Cut : औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के अंतर्गत आने वाले जडथल फीडर से जुड़े गांवों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अनुसार, फीडर लाइन की मरम्मत व तारों की शिफ्टिंग के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं दी जाएगी। यह कार्य निर्धारित शेड्यूल के तहत किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर बिजली सेवा मिल सके।

निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य के कारण जडथल, रालियावास, पचगांव, माजरी दूदा, निगानियावास, निखरी, आशियाकी, पांचोर, सापली, पिथनवास और रतनपुर की ढाणी सहित कुल एक दर्जन गांव प्रभावित रहेंगे।Power Cut

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की असुविधा को देखते हुए रात के समय अतिरिक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आवश्यक कार्यों में कोई बाधा न आए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now