Power Cut: धारूहेड़ा में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज

On: July 19, 2025 7:09 PM
Follow Us:
Rewari News

Power Cut: औद्योगिक क्षेत्र Dharuhera में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मनीराम मार्केट के ऊपर से गुजर रही डेंजरस लाइन को शिफ्ट करने और सेक्टर 4 व सेक्टर 6 में नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य रविवार को प्रस्तावित है।

इस तकनीकी कार्य के चलते पूरे धारूहेड़ा कस्बे में रविवार को लगातार करीब सात घंटे तक विद्युत सप्लाई ठप रहेगी। विद्युत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि यह कार्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी है। Power Cut

इसके लिए रविवार, 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। प्रभावित फीडरों में हीरो फीडर, पशुपति फीडर, हाउसिंग बोर्ड फीडर, धारूहेड़ा मुख्य फीडर और अजीत कॉलोनी फीडर शामिल हैं। इन फीडरों से जुड़े सभी कंपनियों, मोहल्लों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। Power Cut

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now