Political Haryana News: चेयरमैन डा. अरविद यादव का रेवाड़ी में BJP कार्यलय खोलना दे गया बड़ा संकेत, समझने वाले समझ गए होंगे

चेयरमैन डा. अरविद यादव का रेवाड़ी में कार्यलय खोलना दे गया बड़ा संकेत, समझने वाले समझ गए होंगे

Political Haryana News: हरियाणा: राजनीति में उतार चढाव आता रहता है। खासतोर से भाजपा में पता नहीं मोदी किसको सीएम का ताज पहना दे ये किसी को मालूम नहीं। उम्मीदों के चलते एक बार फिर डा अरविंद यादव के रेवाड़ी में BJP कार्यालय खोलते ही राजनीति गरमा गई है। BJP Office  खुलते ही तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है।

 

मिल सकती है रेवाड़ी से टिकट

भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता होने व कई सालों से भाजपा की सेवा करने वाले डा अरविद यादव इस बार रेवाड़ी विधासभा से बाजी मार सकते हैं हालााकि उनके अपने ही कई कार्यकर्ता टांग खीचने में पीछे नहीं है। लेकिन सीएम मनोहरलाल के साथ अच्छे मेल मिलाव के चलते इस बार ये बेडा पार होता नजर आ रहा है।

 हुकम देवनारायण व स्वामी धर्मदेव महाराज भी पहुंचे रेवाड़ी

Dr Arvind Yadav Rewari  11 ब्राह्मण के साथ व शंक और मंत्र उच्चारण के साथ अपने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ हजारों कार्यकर्ता रहे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भारत सरकार वह पद्म भूषण से सम्मानित सर्वश्रेष्ठ सांसद श्री हुकम देवनारायण व स्वामी धर्मदेव महाराज रहे।

arvind hukam dhrem

हुकुमदेव नारायण ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचाने और अपने देश को सबसे ऊपर रखें स्वामी धर्मदेव ने कहा कि हमें जात-पात से ऊपर उठकर अपने देश के लिए काम करना चाहिए ।

डॉ अरविंद बड़े ही लोकप्रिय नेता हैं वह हर कार्यकर्ता के दुख और सुख में हमेशा तैयार रहते हैं इस मौके पर डॉक्टर अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता 45 डिग्री के तापमान में सुबह 9:00 बजे से यहां BJP office  के उद्घाटन पर पहुंचे हैं मैं इनका ऋणी रहूंगा।
यह रन इनका ब्याज समेत में वापस चुकाऊंगा कार्य करता ही मेरी पहचान है और कार्यकर्ता का सम्मान करना है।

किसी परिचय के मोहताज नही

2019 के विधानसभा चुनाव के समय अरविंद्र यादव के समर्थक आस लगाए बैठे थे कि पार्टी उन्हें रेवाड़ी विधानसभा से उम्मीदवार बनाएगी, मगर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सिफारिश पर सुनील मूसेपुर को टिकट दी गई। अरविंद खेमे की ओर से जबरदस्त नाराजगी जताई गई थी।

 

BJP

अरविंद यादव को 2020 में चेयरमैन बनाया गया तथा 2021 में उन्हें एक्सटेंशन देते हुए उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। अब दूसरा कार्यकाल भी पूरा होने के बाद सरकार के निर्णय पर सभी की नजर थी। मगर सीएम और संगठन के नजदीकी माने जाने वाले अरविंद यादव को लगातार दूसरी बढ़ोतरी नहीं मिली थी।

फिलाहल है हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के चेयरमैन

हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी के निवासी अरविंद यादव को हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है। अरविंद यादव भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद भी लंबे समय तक संभाल चुके हैं। उनको संगठन का मजबूत सिपाही माना जाता है, जिसके चलते ही वर्तमान में वह रोहतक जिला के प्रभारी भी हैं। राजनीति में वह लंबे समय से सक्रिय हैं।