Political News: जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा, जानिए कौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष?

On: January 4, 2023 12:11 PM
Follow Us:

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP)  के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म होने वाला है, ऐसे में इस बात की बीजपी में घमासान मचा हुआ है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा।

इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके ठीक बाद 2024 का लोकसभा चुनाव भी होना है। सूत्रो से पता चला कि ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसी प्रकार का जोखिम लेना नहीं चाहेगी। ये भी सुनने मे आ रहा है जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाते हुए एक बार फिर उन्हीं को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

jp nada 2

जनवरी में होगी बैठक: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इसी महीने होने वाली है। इस बात की संभावना है कि इस बैठक में पार्टी अपने अगले अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। अब सवाल ये है कि अगर नड्डा के कार्यकाल का विस्तार नहीं होता है तो फिर पार्टी किस पर दांव लगाएगी। यानि कौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष?

Haryana News: PPP का कमाल, बरोजगार महिला को सरकारी नौकरी, मजूदर को पैंशनकर्ता व लापता युवक को बनाया करोडपति

 

चुनावों से पहले पार्टी संगठनात्मक स्तर पर भी बड़े बदलाव कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इन बदलावों का आधार आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव रह सकता है। पार्टी के कई बड़े मंत्रियों को उनके चुनावी राज्य में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Haryana News: PPP का कमाल, बरोजगार महिला को सरकारी नौकरी, मजूदर को पैंशनकर्ता व लापता युवक को बनाया करोडपति
राजस्थान में इस वर्ष चुनाव होने हैं ऐसे में बीजेपी, धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पार्टी भूपेंद्र यादव को भी पार्टी का अध्यक्ष बना सकती है। राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पिछली बार भी अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि, पार्टी की तरफ से जेपी नड्डा का नाम फाइनल किया गया था।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now