Haryana Exit Poll Result 2024 : आसान नहीं हरियाणा में भाजपा का सफर, जानिए सर्वे रिजल्ट ?

Election

Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को चुनाव हो गया है। प्रदेश में 65 फीसदी मतदान हुआ। 4 जून का काउंटिंग होनी है। एग्जिट पोल (Haryana Exit Poll 2024) ने हरियाणा में सीटों का लेकर क्या कहा

 

NDTV का दावा: एनडीटीवी के अनुसार हरियाणा में भाजपा को सात सीटें मिल रही हैं। जबकि इंडी गठबंधन को तीन सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

ABV  ने कहा बराबर रहेगेी दोनो पार्टी: एबीपी सीवोटर सर्वे के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस को भी 4 से 6 सीटें ही मिल सकती हैं।

CM HARYANA 1

Haryana Exit Poll 2024: आज तक के अनुमान के अनुसार इंडी गठबंधन दो से चार सीटें जीत रही हैं। जबकि भाजपा छह से आठ सीटें जीत रही हैं। पिछले आम चुनाव में भाजपा ने सभी दस की दस सीटें जीती थीं।

कांग्रेस को 2 से 4 सीटें: इंडिया टीवी
इंडिया टीवी के अनुमान के अनुसार हरियाणा में भाजपा 6 से 8 सीटें जीत रही है। जबकि कांग्रेस 2 से 4 सीटें जीत रही हैं।

भाजपा को मिल रही छह सीटें: न्यूज 24- दुडेज
न्यूज 24- दुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा को 6, इंडी गठबंधन को चार सीटें मिल रही है। हरियाणा में कुल सीटों की संख्या दस है।

रिपब्लिक न्यूज के मैटराइज एग्जिट पोल (Matrize Exit Poll) के अनुसार एनडीए को सात से नौ सीटें मिल रही है। जबकि इंडी गठबंधन (Indi Alliance) को एक से तीन सीटें मिल रही है।

EXIT POLL: हरियाणा में BJP को इस बार 10 में से 10 नहीं, 5 सीटों का नुकसान

 

 

मनोहर लाल की सीट का हाल
साढ़े नौ साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को भाजपा ने करनाल से चुनाव में उतारा है. कांग्रेस ने युवा छात्र नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा को टिकट दिया है. इन्हें छात्रों का बहुत समर्थन मिला है. लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर कुल 1904193 मतदाता थे. उस चुनाव में BJP प्रत्याशी संजय भाटिया को जीत हासिल हुई थी,

 

उन्हें 911594 वोट हासिल हुए थे. कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 255452 वोट मिले थे. करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा सीटें निलोखेरी, इंद्री, करनाल, घरौंदा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, इसराना और समालखा हैं. इस सीट पर मुकाबला कांटे का हो सकता है.

 

हिसार सीट पर इनकी रहेगी टक्कर
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में नौ पर (Haryana Exit Poll 2024) बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। हिसार लोकसभा संसदीय सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर चौटाला परिवार के तीन सदस्य भाजपा, जजपा और इनेलो आमने-सामने हैं।