पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने यूपी में बसंल के लिए मांगे वोट, जानिए क्या कहा

यूपी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोल विधानसभा से प्रत्याशी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विवेक बंसल के पक्ष में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने लोगों से मुलाकात कर विवेक बंसल को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताने की अपील की। उन्होंने कहा किी 10 फरवरी को हाथ के निशान के सामने वाला बटन दबाकर विवेक बंसल को जीताकर विधानसभा पंहूचाएं।
नियम 134ए : आंदोलन मे ही बीत गया पूरा साल, दाखिले के लिए भटक रहे अभिभावक
श्री यादव ने कहा कि आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी जबकि भाजपा ओंधे मुंह गिरेगी। कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है जो कि सभी को साथ लेकर चलती है जबकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा सरकार केवल समाज को बांटने का काम कर रही है पिछले 5 साल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश को कई साल पीछे धकेल दिया और लोगों का रोजगार भी छीन लिया।

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में खामिया, बाजरे की प्रोत्साहन राशि के लिए भटक रहे किसान
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि विवेक बंसल जी ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार हैं। हरियाणा में भी वे कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के साथ भी बहूत मेहनत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ही नतीजें आएगें। श्री यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी जी का नारा लडकी हूं लड सकती हुं , बहूत ही लोकप्रिय हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दी हैं। यहां पर प्रियंका गांधी जी की मेहनत रंग लाएगी। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए मन बना चुकी है। इस मौके पर उनके साथ कुलदीप यादव, हिम्मत यादव इत्यादि मौजूद रहे।

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan