धारूहेड़ा ब्लॉक समिति में मचा सियासी घमासान, चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच पार्षद के लापता होने से बढ़ी हलचल

On: October 5, 2025 9:57 AM
Follow Us:

 

रेवाड़ी। धारूहेड़ा ब्लॉक समिति में चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब गहराता जा रहा है। इस बीच वार्ड-7 की पार्षद रीना के पिछले 15 दिनों से लापता होने से मामला और अधिक उलझ गया है। पार्षद के पति रविंद्र ने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में उनकी पत्नी का सुराग नहीं मिला तो वे आत्महत्या कर लेंगे।

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को ब्लॉक समिति के 22 सदस्यों में से अधिकांश ने मौजूदा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसी दिन पार्षद रीना भी ग्रांट वितरण बैठक में शामिल होने रेवाड़ी आई थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। उनके पति रविंद्र का कहना है कि रीना को कुछ लोग राजनीतिक दबाव में गायब करवा सकते हैं। वहीं कुछ सदस्यों का कहना है कि वह भ्रमण पर गई हुई हैं।

राजनीतिक माहौल गर्मा गया:  इस पूरे घटनाक्रम के चलते धारूहेड़ा ब्लॉक समिति में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्षद के लापता होने की घटना ने चेयरमैन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को और पेचीदा बना दिया है। फिलहाल पुलिस ने दावा किया है कि प्राथमिक जांच में पार्षद रीना अपनी मर्जी से गई प्रतीत होती हैं, लेकिन मामले की जांच गहराई से की जा रही है।

सियासी उठापटक:  स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस घटना को सत्ता संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्षी सदस्य इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार बता रहे हैं, जबकि समर्थक पक्ष इसे एक सामान्य भ्रमण की बात कह रहे हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगामी समिति बैठक पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि इस सियासी उठापटक का अगला अध्याय क्या होगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now