Political News: जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में चुनावों से पहले बदले जिला प्रभारी, यहां पढिए सूची

On: August 4, 2024 3:03 PM
Follow Us:

Political News: हरियाणा में अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावो की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने शुक्रवार को संगठन नवनिर्माण की घोषणा करते हुए पार्टी ने सभी 22 जिलों में जिला प्रभारियों और अध्यक्षों की नियुक्तियां की है। जानिए किसको क्या मिली जिममेदारी।

हरियाणा में जहां पिछली बार विधानसभा में जजपा का भाजपा से समझोता था। लेकिन इस इस बार यह समझोता नहीं है। इस बार जजपा अकेले ही हरियाणा में चुनाव लडेगी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके जिला अध्यक्षों और प्रभारियों सूची जारी की।

 

JJPA 1
जजपा ने 22 जिला अध्यक्षों सहित सात जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें कई नए चेहरे शामिल हैं। महेंद्रगढ़ में मनीष शर्मा, पलवल में देवेंद्र सोरोत, पंचकूला में ओपी सिहाग, पानीपत में राम निवास पटवारी, सिरसा में अशोक वर्मा, सोनीपत में राज सिंह दहिया, रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर और यमुनानगर में गुरविंदर तेजली जिला अध्यक्ष बने हैं

अंबाला में मनदीप बोपाराय, दादरी में सज्जन बलाली, फरीदाबाद में प्रदीप चौधरी, फतेहाबाद में रविंद्र बेनीवाल, गुरुग्राम में श्योचंद यादव, करनाल में गुरदेव रम्भा और कुरुक्षेत्र में कुलदीप जखवाला को जिला अध्यक्ष बनाया है। ।

जींद में कृष्ण राठी को जिला प्रभारी और जोरा सिंह डूमरखां को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भिवानी में कृष्ण बजीना को जिला प्रभारी और जितेंद्र भारद्वाज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिसार में जिला प्रभारी के पद पर मास्टर ताराचंद और जिला अध्यक्ष अमित बूरा बने है। झज्जर में संजय दलाल को जिला प्रभारी और उपेंद्र कादियान को जिला अध्यक्ष बनाया हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now