Political News Haryana: रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव बनेंगे हरियाणा के डिप्टी सीएम, चुनाव से पहले ठोकी ताल

On: August 19, 2024 8:22 PM
Follow Us:

Political News Haryana: रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव ने सोमवार को कार्यकतार्ओं के बीच अपने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। कार्यकर्ता बैठक के दौरान चिरंजीव राव ने दावा किया अगर रेवाड़ी की जनता उन्हें इस बार विधायक बनाती है तो डिप्टी सीएम होगें।

टिकट ​मिलने से पहले ही करेंगे नामांकन

रेवाड़ी के विधायक चिरंजीवराव ने बातया कि टिकट फाइनल होने से पहले ही नामांकन की तिथि भी 9 तारीख तय कर दी। वे सोमवार को रेवाड़ी में पर चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की संबोधित करे रहे थे। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि महत्वाकांक्षा हर किसी की होती है और महत्वाकांक्षा रखना गलत नहीं है, वैसे ही मेरी भी है। Political News Haryana

दावेदारी के बनाए ये बडे कारण

saharanwas
लालू यादव के दामाद व रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक चिरंजीव ने कहा कि पहला तो उनके पिता कैप्टन अजय सिंह यादव 1989 से 2014 तक लगातार 6 बार इस सीट से विधायक चुने गए।दूसरा कारण उन्होंने भाजपा की इतनी लहर के बाजवूद 2019 में पहली बार चुनाव लड़ना ओर भाजपा को करारी हार दी। वे हरियाणा में चर्चा में रहे है जिसने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के चेहते को पटकनी दी है।

सबको पता है कि 2019 में खासकर अहीरवाल में कांग्रेस के लिए हालात बिल्कुल विपरीत थे। अहीरवाल की 11 सीटों में से केवल महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और रेवाड़ी से चिरंजीव राव ही अपनी सीट बचा पाए थे। ऐसे समय में जीत दर्ज करना किसी अजूबे से कम नही है।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही भाजपा डरी हुई थी। मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी हरियाणा के नतीजों को भाजपा नही बदल सकी। उसके बाद एक के बाद एक न जाने की कितनी ही घोषनाएं भाजपा ने की, वे सारी झूठी घोषणाएं थी।Political News Haryana

उन झूठी घोषणाओं की पोल न खुल जाए इसलिए हरियाणा में जल्दी चुनाव करवाए जा रहे हैं। हांलाकि जल्दी चुनाव से भी कोई फर्क नही पडना है। इस बार हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now