Political news haryana: ओपी चौटाला ने जजपा पर बोला हमला, कहा– पार्टी में मची भगदड़, जानिए ऐसा क्या कहा

On: December 7, 2021 2:23 AM
Follow Us:

हरियाणा: इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने जजपा पर सियासी हमला बोला है। उन्होने कहा कि जो लोग कुछ समय पहले भ्रमित होकर जजपा में चले गए थे अब घर वापसी करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर बनी जजपा का वजूद खत्म हो चुका है। जजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भगदड़ मची हुई है। इस भगदड़ को रोकने के लिए समझौते जैसे भ्रमित करने वाले संदेश फैलाए जा रहे हैं। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती है। इसलिए जो लोग भ्रमित होकर जजपा में चले गए थे अब घर वापसी करने लगे हैं।

सिद्धांतों और अनुशासन से समझौता नहीं: चंडीगढ़ में जारी बयान में इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि मैंने कभी व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में अपने सिद्धांतों और अनुशासन से समझौता नहीं किया। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी जिन्होंने सत्ता के नशे में चूर होकर अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे अन्नदाता पर लाठियां बरसाईं। देशद्रोह के केस दर्ज किए और इस दौरान शहीद हुए किसानों की शहादत का मजाक उड़ाया। इन लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत इनेलो को तोड़ने की कोशिश की और प्रदेश की जनता को भ्रमित कर उनका वोट लिया।
  दादा पौता की फोटो बनी चर्चा: गौरतलब है कि कुछ दिनों से खबरें चल रही है कि चौटाला परिवार फिर से एक हो सकता है। सोमवार को दुष्यंत चौटाला ने दादा ओम प्रकाश चौटाला से आशीर्वाद लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो डाली थी। जिसके बाद परिवार व पार्टी के एक होने की संभावनाएं जताई जाने लगी। सोशल मीडिया पर भी इस विषय में दिनभर चर्चा होती रही।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now