Political News Delhi: BJP ने 4 मौजूदा सांसदों को दिया झटका, दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को उतारा मैदान में, इस बड़ी सीट से लड़ेंगी चुनाव

On: March 2, 2024 9:43 PM
Follow Us:

Political News Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस बार कई नए चेहरे Political News Delhi शामिल किए गए है।

Nafe Singh Rathi हत्याकांड में बडा खुलासा: हत्या में प्रयोग की गई कार Rewari रेलवे स्टेशन से बरामद

पार्टी ने दिल्‍ली (Delhi) की सात लोकसभा सीटों में से पांच के लिए उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। हालांकि पार्टी ने चौंकाते हुए चार मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है.

susama swaraj daughter
पार्टी ने नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार फिर उत्तर पूर्व दिल्ली से उम्‍मीदवार बनाया गया है।

Namo Bharat Train : दिल्ली से धारूहेड़ा रूट पर 9 जगह बनेंगे नमो भारत के स्टेशन

कौन हैं बांसुरी स्वराज? Political News Delhi
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं। उन्होंने इंग्लैंड की University of Warwick से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा बांसुरी ने लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की डिग्री भी हासिल की है।

BANSURI SWARAJ BJP

बांसुरी स्वराज पिछले साल दिल्ली बीजेपी में शामिल हुई और उन्‍हें लीगल सेल की जिम्‍मेदारी दी गई। बांसुरी स्वराज ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर की डिग्री भी हासिल की है। बांसुरी दिल्ली बार काउंसिल में 2007 में शामिल हुई थी और मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।

Paytm Bank को एक ओर बडा झटका, धडाम से गिरे शेयर

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Party’s national general secretary Vinod Tawde) ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों (union territories) की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now