Political news: कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष पद के लिए ठोकी ताल, जिमखाना क्लब में हुई अहम बैठक

On: June 25, 2025 8:10 PM
Follow Us:

Political news:

← Back

Thank you for your response. ✨

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा ने कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया है। इस संबंध में आज जिमखाना क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक हुआ ।बैठक में जिला रेवाड़ी पर्यवेक्षक ए आईसीसी सैकेट्री एवम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बी.एम. संदीप, ए आईसीसी से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती पराग शर्मा और कांग्रेस नेता सुरेश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।

 

इस मौके पर कटला बाजार के पूर्व प्रधान रामचंद्र अग्घी, टेकचंद सैनी, नम्रता सचदेवा, पूर्व सरपंच कंवर सिंह, डॉ धीरज छाबड़ा,रमेश सहगल एवं वरिष्ठ पत्रकार महावीर निनानिया,राजीव जैन, टाटा मोटर्स जीएम सेल्स मनजीत राठौड़, जीएम सर्विस विकास भारद्वाज आदि गणमान्य लोग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को वर्तमान समय में जमीनी स्तर पर और अधिक संगठित करने की आवश्यकता है और इसके लिए मजबूत नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

 

सभी ने महेन्द्र छाबड़ा के अनुभव, समर्पण और संगठन क्षमता की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पार्टी की एकजुटता और मजबूती के लिए सभी ने मिलकर संकल्प लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now