Haryana News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा: 71 वाहन चालकों के किए चालान

On: September 9, 2025 7:01 PM
Follow Us:
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा: 71 वाहन चालकों के किए चालान

Haryana News: हरियाणा में शराब पीकर वाहन चलाने वालो की अब खैर नहीं है। हरियाण में रेवाडी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के शिंकजा कसने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा पिछले तीन दिनों में ड्रंक एंड ड्राइव का विशेष अभियान चलाकर नशे का सेवन करके वाहन चलाने वाले 71 वाहन चालकों के चालान किए है।Haryana News

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए दृढ़ता से करवाई की जाए। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा प्रतिदिन मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत ड्रंक एंड ड्राइव करके ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालको के चालान किए जा रहे है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना है।Haryana News

 

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा: 71 वाहन चालकों के किए चालान
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा: 71 वाहन चालकों के किए चालान

अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा समय समय पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है।

जो इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने कड़ी कारवाई करते हुए पिछले तीन दिनों में नशे का सेवन करके वाहन चलाने वाले 71 वाहन चालकों के चलान किए गए है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस का मकसद सड़कों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सड़क हादसों को रोकना है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान भविष्य में समय-समय पर आगे भी चलाए जाएंगे।Haryana News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now