Haryana में PM Modi का विशेष दौरा, Guru Tegh Bahadur जी की शहादत पर होगा Maha Aarti और Vision 2047 लॉन्च

On: November 24, 2025 8:04 PM
Follow Us:
Haryana में PM Modi का विशेष दौरा, Guru Tegh Bahadur जी की शहादत पर होगा Maha Aarti और Vision 2047 लॉन्च

Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 17वीं बार कुरुक्षेत्र पहुँचेंगे और इस पावन धरती पर अपनी यात्रा को विशेष बनाएंगे। वे गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में शामिल होंगे और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में महा आरती में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा में सात विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। उसी दिन हरियाणा के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट 2047 को भी जनता के समक्ष समर्पित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी कुरुक्षेत्र में लगभग चार घंटे और तीस मिनट रहेंगे। इस दौरान तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से वे सिख समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सरकार के कामों की जानकारी साझा करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय सरकार की पंजाब और हरियाणा के विकास में योगदान को भी उजागर किया जाएगा। इस अवसर के लिए दो कॉफी टेबल बुक्स तैयार की गई हैं। हरियाणा सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की स्मृति में चार बड़ी यात्राओं का आयोजन किया, जो मंगलवार को कुरुक्षेत्र में समापन पर पहुँचेंगी।

गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में महत्वपूर्ण निर्णय

हरियाणा सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरसा स्थित चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में ‘गुरु तेग बहादुर चेयर’ स्थापित किया गया। अंबाला के पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम बदलकर गुरु तेग बहादुर जी रखा जाएगा। करनाल में भव्य मैराथन आयोजित करने और टोहन-जींद-नरवाना मार्ग को ‘गुरु तेग बहादुर मार्ग’ नामित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैलसर क्षेत्र में ‘गुरु तेग बहादुर वन’ विकसित किया जा रहा है। यमुनानगर के किशनपुर में ‘GTB कृषि कॉलेज’ स्थापित करने का प्रस्ताव है। ये सभी पहलें गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, बलिदान और मानवता के संदेश को भविष्य की पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को करीब 4 बजे ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। सबसे पहले वे ज्योतिसर में भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का ज्ञान देने के स्थल का दौरा करेंगे और फिर महाभारत एक्सपीरियंस सेंटर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सात विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। वे गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की स्मृति में आयोजित सभा में भाग लेंगे और ब्रह्म सरोवर में महा आरती करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 8:30 बजे अपने प्रस्थान करेंगे।

शुरुआत की जाने वाली सात परियोजनाओं में शामिल हैं: पंचजन्य मेमोरियल, दिल्ली-अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे, पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज (भिवानी), महर्षि च्यवन सरकारी मेडिकल कॉलेज (कोरीवास, महेंद्रगढ़), पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (कुताइल, करनाल), पिंजौर बाईपास (पंचकुला) और हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 का विमोचन।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now