PM Modi आज इस शहर को देंगे 47,573 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, यहां पढें पूरा शेड्यूल

On: May 30, 2025 7:15 AM
Follow Us:
PM Narendra Modi

PM Modi: आपरेशन सिंदूर के बाद मौदी हर राज्यों में कार्यक्रम कर रहे हैं कई रैली तो कहीं जनसभाएं की जा रही हैं इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यूपी को आज बडी सौगात देने वाले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीएसए मैदान से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश की 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

एयरपोर्ट पर पीएम का का होगा स्वागत: बता दे इस कार्यक्रम के चलते उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पीएम मोदी का स्वागत चकेरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन के समय करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी यहां प्रस्थान करेंगें।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में पीएम मोदी की जनसभा को संबोधित करेंगे।PM Modi

बसों से पहुंचेंगे लाभार्थी
रैली स्थल पर विभिन्न योजनाओं के करीब 19,515 लाभार्थियों को लाया जाएगा। इन्हें लाने के लिए प्रशासन ने 522 बसों को लगाया है। सभा स्थल पर करीब 50 हजार लोगों के लिहाज से व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग 30 ब्लाॅक बनाए गए हैं। मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी।

लोकार्पण, शिलान्यास की परियोजनाएं
कुल लागत : 47,573. 89 करोड़

 

 

लोकार्पण की परियोजनाएंPM Modi

  • पनकी, कानपुर तापीय विस्तार योजना (660 मेगावाट) 8,305.16 करोड़
  • घाटमपुर, कानपुर में नवेली पावर प्लांट (660 मेगावाट) 9,337.68 करोड़
  • चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो संचालन -2,120 करोड़
  • पनकी मंदिर से पावर हाउस तक पुल निर्माण- 28.70 करोड़
  • पनकी धाम से नहरिया तक पुल निर्माण – 36.88 करोड़
  • 40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट बिनगंवा – 296.33 करोड़
  • बिठूर, कानपुर में अग्निशमन केंद्र का आवासीय भवन -11.92 करोड़
  • 132 केवी उपकेंद्र इकोटेक-8 ग्रेटर नोएडा का निर्माण 153.28 करोड़
  • 132केवी उपकेंद्र इकोटेक-10 ग्रेटर नोएडा का निर्माण-
  • 168.84 करोड़ एटा की जवाहरपुर तापीय परियोजना- 14,628 करोड़
  • ओबरा सी तापीय परियोजना – 6,502 करोड़
  • खुर्जा तापीय परियोजना – 5,544 करोड़

शिलान्यास परियोजनाएंPM Modi
गौरिया पाली मार्ग का दो किलोमीटर तक चौड़ीकरण 113 करोड़
नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग का चौड़ीकरण 187.37 करोड़ 220केवी उपकेंद्र यीडा, गौतमबुद्ध नगर का निर्माण 140.73 करोड़

ये रहेगा शेड्यूल

 

  • पटना से 2.15 बजे पहुंचेंगे चकेरी एयरपोर्ट
  • पटना से सीधे कानपुर
  • करीब सवा दो घंटे शहर
  • वह एक बजे पटना से चलेंगे
  • 2.10 पर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • चॉपर से 2.15 बजे रवाना होंगे
  • 2.35 बजे सीएसए पहुंचेंगे।
  • 2.40 बजे पीएम कार्यक्रम मंच पर पहुंचेगे।
  • 3.45 बजे पीएम मंच से निकलेंगे।
  • 3.50 बजे सीएसए से चकेरी के लिए रवाना होंगे।
  • 4.25 बजे चकेरी एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।PM Modi

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now