PM Modi: श्रीलंका से लौटते हुए पीएम मोदी ने किए रामसेतु के दर्शन

On: April 6, 2025 9:53 PM
Follow Us:
PM Narendra Modi

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका से लौटते हुए विमान से रामसेतु के दर्शन किए। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे और पम्बन ब्रिज का इनॉगरेशन किया।

मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा-
‘ श्रीलंका से लौटते हुए विमान से रामसेतु के दर्शन किए। यह तभी हुआ, जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हो रहा था। यह दिव्य अनुभव था। प्रभु श्रीराम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनकी कृपा सदैव हम पर बनी रहे।’

यहां उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल भी यहां आए थे। पीएम मोदी ने रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाने के बाद रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने रामायण पाठ और भजन संध्या में भी हिस्सा लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम से जुड़े उन सभी मंदिरों में दर्शन किया था, जिनका रामायण में जिक्र है। इसी कारण से वे रामनाथस्वामी मंदिर आए थे।

भगवान राम ने किया था प्रायश्चित यज्ञ  
रामेश्वरम मंदिर के नाम से प्रख्यात यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है तथा हिंदुओं के चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। ‘रामेश्वरम’ का अर्थ भगवान राम जी के आराध्य भगवान शिव से है।

पौराणिक मान्यता है कि भगवान राम ने लंका युद्ध में हुई मौतों के प्रायश्चित के लिए तपस्या करने का फैसला किया था। रावण ब्राह्मण था और भगवान शिव का परम भक्त था। रावण के वध के पश्चात भगवान राम ने यहां प्राश्चित स्वरूप तप किया था और भगवान शिव को प्रसन्न किया था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now