PM Fasal Bima Yojna: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उठाएं लाभ, 31 जुलाई तक भरें प्रीमियम

On: July 20, 2025 7:08 PM
Follow Us:
PM Kisan Yojana

PM Fasal Bima Yojna: किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खरीफ सीजन 2025 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन और प्रीमियम भुगतान की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते इस योजना का लाभ उठाएं और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को सुरक्षित करें। योजना के तहत किसान बेहद कम प्रीमियम दर पर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत धान, कपास, बाजरा, मूंगफली, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य प्रमुख खरीफ फसलों को शामिल किया गया है। बीमा कराने वाले किसानों को ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, सूखा, कीट प्रकोप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाती है। यह योजना बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों के लिए अनिवार्य है, जबकि अन्य किसान भी स्वेच्छा से आवेदन कर सकते हैं।PM Fasal Bima Yojna

प्रीमियम भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। किसान नजदीकी सहकारी समिति, कृषि कार्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर या संबंधित बैंक शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं। कृषि अधिकारियों ने बताया कि समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए सभी किसान तय तिथि से पहले बीमा करवाना सुनिश्चित करें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now