Sports News Rewari: मेजर ध्यानचंद जयंती पर खिलाड़ी सम्मानित

On: August 29, 2025 5:09 PM
Follow Us:
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीहा स्कूल में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Sports News Rewari: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीहा स्कूल में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेजर ध्यानचंद खेल क्लब तथा शिवालिक सदन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में गांव की सरपंच सरिता यादव मुख्य अतिथि रही तथा अध्यक्षता का विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।Sports News Rewari

उक्त जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष प्राध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय की दोनों खेल नर्सरी से जुड़े विद्यार्थियों ने खंड तथा जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की जूनियर तथा सीनियर कबड्डी टीम खंड स्तर पर विजेता रही तथा जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा करीब एक दर्जन बच्चों ने एथलेटिक्स में खंड तथा जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।Sports News Rewari

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सरपंच सरिता यादव ने सभी खिलाड़ियों तथा कोच संदीप कुमार व टीम प्रभारी नरेश कुमार को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि नये शैक्षणिक सत्र में सीहा स्कूल ने खेलों के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी, कला उत्सव, रोल प्ले, समूह नृत्य तथा हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, जिसके लिए सरपंच तथा प्राचार्य ने विद्यालय के स्टाफ, कोच तथा सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now