रेवाड़ी NCR में सुब​ह शाम गुलाबी ठंड, AQI हुआ खतरनाक, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम ?

On: October 29, 2023 1:17 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में मौसम परिवर्तन हो रहा है। सुबह शाम गुलाबी ठंड वही दोपहर गर्मी का सितम सता रहा है। हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। रेवाडी सहित एनसीआर में सुबह शाम गुलाबी ठंड बनी है वही एक्यूआई एक बार फिर खतरनाक बना हुआ है।

छाऐगा कोहरा: बारिश से गेहूं और सरसों की बुआई करने वाले किसानों को राहत मिलेगी, गिरते तापमान और ओस का फायदा फसलों को मिलेगौ साथ ही, सुबह और शाम को कोहरा बढ़ने के भी आसार हैं।Rewari: शुद्धिकरण के लिए धारूहेड़ा श्याम मंदिर में किया हवन

मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आएगी। रात में अत्यधिक ठंड महसूस की जा सकती है।

AQI: 219 Rewari (Haryana)

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

नवंबर माह से सर्दियाँ शुरू होने जा रही हैं। रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बीच- बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रोजगार मेले का किया शुभारंभ, कहा- 10 लाख युवाओ को मिलेगा रोजगार

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। दौरान उत्तर- पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

POLLUTION

दिरभर छाई रहती धूल
इस समय धान की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। अधिकांश जिलों में 90 फीसदी धान की कटाई हो चुकी है। हाल ही में हुई बारिश के कारण धान की कटाई भी प्रभावित हुई. साथ ही, कुछ जिलों में तो खेतों में पानी भर गया। वहीं धान की जलाने से मौसम में छूल छाई रहती है। इसी के चलते एक्यूआई भी खतरनाक बना हुआ है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now