Rewari Accident: पिकअप ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मोत, दूसरा बाल बाल बचा

On: November 15, 2023 11:12 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा के पास मंगलवार शाम को एक पिकअप ने सडक पार कर रहे दो भाईयों को टक्कर मार दी, जिससे बडे भाई की मोत हो गई, वही वह स्वयं बाल बाल बच गया। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।Dharuhera: माता मंदिर से पानी की मोटर चोरी

 

थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला कतिहार ,थाना बलरामपुर के गांव लुतीमुर ​के रहने वाला प्रफुल कुमार दास ने बताया कि वह फिलहाल मालपुरा की कालोनी में रह रहा है। वह तथा उसका भाई सुभाष कुमार दास अभिषेक आटोमोबाइल वर्कशॉप में काम करते है। मंगलवार शाम को दोनो भाई हीरो चौक पर बनी मार्किट से सामान लेने आए थे।

 

जब वे कमरे पर जाने के लिए सडक पार कर रहे तो एक पिकअप ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह तो बाल बाल बच गया, लेकिन उसका भाई सुभाष कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Hryana: जिस गांव में जलेगी पराली, उसी थाने पर गिरेजी गाज ?
पुलिस ने भाई के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now