Haryana News : हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई पेपरलेस प्रणाली लोगों के गले की फांस बनी हुई है। पूरे हरियाणा में पिछले करीब 12 दिनों से लोग परेशान है। कार्य नहीं होने से परेशान लोगो ने उपायुक्त के नाम नायब तहसीलदार अजय मलिक को ज्ञापन सौंपकर डीड रजिस्ट्रेशन का कार्य पुराने तरीके से शुरू करने की मांग की है।Haryana News
अधिवक्ताओं व डीलरो का कहना है कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई पेपरलेस प्रणाली अभी तक पूरी तरह से सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है, जिससे आम जनता और वकीलों दोनों को रजिस्ट्री कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं ने बताया कि नई प्रणाली के कारण तहसील और उप-तहसील कार्यालयों में कामकाज पिछले 12 दिन से और तकनीकी दिक्कतों की वजह से आम लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस कारण न केवल रजिस्ट्री कार्य ठप हो रहे हैं, बल्कि लोगों के जरूरी कार्य भी लंबित पड़े हैं।Haryna News
उन्होंने मांग की है कि जब तक नई पेपरलेस प्रणाली पूरी तरह से चालू नहीं हो जाती, तब तक पुराने तरीके से डीड रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और रजिस्ट्री संबंधी कार्य सुचारू रूप से किए जा सकें।
ये रहे मौजूद: इस मौके पर धीरज यादव , महेंद्र सिंह, वीर सिंह, अनिल, अशोक, इंंदरपाल, सुुशीला, अमित, सविता, नरेेेश, हंसराज, लक्मन नबरदार मौजूद रहे।Haryna News

















