Success Story: कहते है की मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, इसी का जीता जागता उदाहरण है बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले कामराज। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष से एक सफल बिजनेस खड़ा कर दिया है। कामराज की जिस कंपनी के मालिक है उनकी फैक्ट्री में बना राज पंखा बाजार में धूम मचा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले कामराज पूरी तरह अशिक्षित है और भले ही वह पढ़ना लिखना नहीं जानते है। Success Story
जानकारी के मुताबिक, कभी 4 रुपये रोज मजदूरी कर कमाने वाले कामराज ने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत उस सफलता को हासिल कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, काम राज ने बताया कि उसके पिता किसान थे और घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लिहाजा उस समय बन रहे गांधी सेतू के निर्माण कार्य में मजदूरी करना शुरू कर दिया, जिसके लिए उन्हें 4 रुपए मिलता था। Success Story
जानकारी के मुताबिक, साथ ही सेतू बनाने वाले गेमन इंडिया कंपनी के इंजीनियर को चाय भी पिलाया करते थे जिसके बदले में इंजीनियरर्स उन्हें बिजली की बारीकी को बताते थे। धीरे-धीरे कामराज ने बिजली का काम शुरू किया। इस बीच 11 साल मजदूरी करने के लिए वह घर से दूर निकले और फिर जब बिजली की बारीकियों को सिख लिया तब पंखा मरम्मत करने की एक छोटी सी दुकान खोली जिससे धीरे-धीरे पैसा जमा कर पंखा बनाने की फैक्ट्री खोल ली। Success Story
लिया था लोन
मिली जानकारी के अनुसार, आज कामराज की फैक्ट्री में दर्जनों लोग काम करते हैं और उनके यहां का बना राज पंखा बाजार में धूम मचा रहा है। कामराज ने बताया कि तीन साल पहले तक कंपनी में लगा सारा पैसा उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई का लगाया था लेकिन तीन साल पहले बैंक से 35 लाख का लोन भी लिया है जिसके बाद कंपनी को और बड़ा किया है ताकि अधिक से अधिक पंखे का निर्माण किया जा सके। Success Story
जानकारी के मुताबिक, आज कामराज एक अच्छे बिजनेसमैन के साथ-साथ अच्छे अभिभावक भी हैं जो भले खुद पढ़ाई नहीं कर सके लेकिन अपने तीनों बच्चों को बेहतर तालीम देकर शिक्षित किया जो आज अच्छी नौकरी कर सेटल हो चुके हैं।

















