कोचिंग का बहाना बना, प्रेमी संग फरार हुई युवतीकोचिंग का बहाना बना, प्रेमी संग फरार हुई युवती

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के सदर थाना क्षेत्र से एक युवती कोचिंग का बहाना बनाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। लड़की घर से कंप्यूटर क्लास के बहाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

लड़की के पिता ने पाल्हावास गांव के युवक पर अपनी बेटी को बहला फुसला कर भागने का आरोप लगाया है। सदर थाना क्षेत्र में पिता के द्वारा लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

10 अप्रैल को घर से भाग गई थी लड़की (Rewari Breaking News)

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल की सुबह उनकी बेटी कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग के लिए गई लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। बेटी के नहीं आने पर परिवार ने पहचान वाले, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पता किया।

लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं हाथ लगा। जांच में पता चला है की लड़की अपने साथ अपने सारे डॉक्यूमेंट लेकर गई है हालांकि गहने और अन्य सामान घर में सुरक्षित है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पाल्हावास गांव के लड़के से बात करती थी लड़की 

पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला की लड़की पाल्हावास गांव के एक लड़के से बातचीत करती थी। लड़का भी इस कोचिंग सेंटर में पढ़ता था जहां लड़की पढ़ती थी।

दोनों में प्रेम प्रसंग था जिसके बाद दोनों घर छोड़कर फरार हो गए हालांकि लड़की के पिता का कहना है कि लड़का उनकी बेटी को बहला फुसला कर भाग ले गया है। पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •