Breaking News: नई साल पर दानियों ने नंदू गौशाला धारूहेड़ा में खूब किया सहयोग

On: January 2, 2026 1:11 PM
Follow Us:
बेटी के जन्मदिन पर दिया अनोखा संदेश, गौशाला को किया 36,120 रुपये का दान

Breaking News: धारूहेड़ा: नववर्ष के अवसर पर नंदू गौशाला में सेवा और सहयोग की भावना देखने को मिली। नए साल की शुरुआत पर बड़ी संख्या में दानदाताओं ने गौशाला पहुंचकर गौवंश की सेवा के लिए खुलकर सहयोग किया। किसी ने चारा दान किया तो किसी ने आर्थिक सहायता देकर गौशाला के संचालन में योगदान दिया।Breaking News:

पूरे दिन गौशाला परिसर में दानदाताओं और सेवाभावी लोगों की आवाजाही बनी रही। नंदू गौशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि नववर्ष पर विशेष रूप से गौवंश के लिए हरा चारा, सूखा चारा, भूसा, दाना और गुड़ आदि सामग्री दान स्वरूप प्राप्त हुई।

इसके अलावा नपा उपचेयरमैन अजय जांगडा, पूर्व एक्स सरपंच अभय सिंह यादव, अनिल जेलदार, जलधीर सिंह, ज्योति देवी, अनिल यादव, अभिषेक यादव सइित सभी की ओर से 5100 रूपए बीमार पशुओं के दान दिया। गौशाला परिसर में दिनभर सेवा, श्रद्धा और सहयोग का माहौल बना रहा, जिसने नए साल की शुरुआत को खास बना दिया।Breaking News:

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now