Dharuhera: पॉलिथीन रखने वालों की अब खैर नहीं, नपा ने काटे दुकानदारों के चालान

On: April 8, 2025 6:46 PM
Follow Us:

Dharuhera : नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाते हुए पॉलिथीन रखने वाले 17 दुकानदारों के चालान काटे। वहीं सात दुकानदारों के अतिक्रमण को लेकर भी चालान किया। टीम के बाजार पहुंचने पर दुकानदारो मे अफरा तफरी मच गई।

बता दे कि मंगलवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर विनय कोशिक, दरोगा शकर, राजबीर, अनिल, तेजसिंह, वेद प्रिय, प्रवीण कुमार बाजार मे पहुचें तथा जांच शुरू की। इस दौरान उन्होंने पॉलिथीन की जांच की तो 75 माइक्रॉन से कम मोटाई की पॉलिथीन रखने वाले 17 दुकानदारों के चालान किए तथा पोलीथीन जबत की। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के चालान प्रतिदिन किए जाएंगे।

Dharuhera उन्होंने कहा कि प्रदूषण बचाव के लिए पेलिथीन रखने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बार बार मुनादी करवाई जा रही है तथा लोगों को पोलिथीन को उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं सात दुकानदारो के अतिक्रमण को लेकर चालान किए। सचिव मोहित कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अतिक्रमण नहीं करने व पोलीथीन नहीं रखने की अपील की है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now