Delhi NCR का कुख्यात शूटर , 65 हजार का इनामी बदमाश नीरज उर्फ संजू भिवाड़ी में गिरफ्तार

On: February 1, 2026 5:56 PM
Follow Us:
CRIME NEWS

Delhi NCR : भिवाड़ी पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनसीआर में सक्रिय कुख्यात शूटर नीरज उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये और भिवाड़ी पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नीरज वर्ष 2019 से डकैती के मामलों में फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

विशेष टीम का गठन किया:  Bhiwadi SP  प्रशांत किरण के निर्देश पर थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और पारंपरिक पुलिसिंग के तरीकों का सहारा लेते हुए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और आखिरकार उसे दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज उर्फ संजू (30) पुत्र बलवान जाट, निवासी खेड़ी दमकन, थाना गुहाना सदर, जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।Delhi NCR

एनसीआर में कुख्यात: भिवाड़ी पुलिस ने बताया कि नीरज उर्फ संजू डकैती, हत्या, रंगदारी और गैंगवार जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है। वह वारदात को अंजाम देने से पहले अक्सर लग्जरी गाड़ियों की लूट करता था, ताकि पुलिस से बचते हुए आसानी से फरार हो सके। एनसीआर क्षेत्र में उसकी सक्रियता के चलते वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

भगत सिंह कॉलोनी में दबोचा: थानाधिकारी सचिन शर्मा ने 2019 की घटना का विवरण देते हुए बताया कि 22 जून 2019 को पीड़ित राजबीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजबीर के अनुसार 21 जून 2019 को वह अपनी कार से भगत सिंह कॉलोनी बाईपास रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर पैसे निकालने गया था। एटीएम से 5 हजार रुपये निकालने के बाद जैसे ही वह गाड़ी में बैठा, तभी चार-पांच हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और हथियार के बल पर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर स्कूल के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गए।

आरोपियों ने वहां राजबीर को उतार दिया और उसकी कार, 9 हजार रुपये नकद, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी की आरसी, इंश्योरेंस दस्तावेज, पहचान पत्र और आईफोन 6एस लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के पास एक सफेद रंग की कार भी थी, जिसमें सवार होकर वे धारूहेड़ा की ओर भाग निकले थे। इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था।

6 साल से था फरार: एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि नीरज उर्फ संजू भिवाड़ी के दो मामलों में वर्ष 2019 से फरार था। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now