मुजरिम नहीं, हरियाणा पुलिस के तीन जवानो पर रखा ईनाम.. जानिए पूरा खेल

On: June 15, 2023 9:40 PM
Follow Us:

हरियाणा: अक्सर सुना जाता है मुजरिम फरार हो गया। पकडे जाने पर इतना ईनाम दिया जाएगा। कई दिनो अपराधी नहीं पकडा जा रहा है। उस पर भी मोटा ईनाम सुना था। लेकिन हरियााणा मे एक अजीब मामला आया है। एक दो नहीं ​बल्कि तीन पुलिस कर्मियो पर पुलिस ने ईनाम रखा है।

police

जानिए क्या है मामला

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने आठ मई को कैथल के सुलतान सिंह को निगदू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। टीम में शामिल एसआई चंदेश्वर, एसआई बलवान सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार और सिपाही विजय कुमार ने सुलतान सिंह को पकड़ा था।आरोपी से 9995 ग्राम अफीम बरामद की गई थी।Bawal News: सैल्फी की चाहत ने ले ली बच्ची की जान

इन पुलिसकर्मियों ने आरोपी से मिलीभगत कर 1.20 लाख रुपये लेकर अफीम की मात्रा 25 ग्राम दिखाने का सौदा तय किया, जिससे कोर्ट से सुलतान सिंह को जमानत मिल जाए।

तीनो पुलिस कर्मी फरार: इस मामले में कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ,जींद के सफीदो निवासी एएसआई कृष्ण कुमार और मधुबन के बडौता निवासी कांस्टेबल अजय कुमार उसी दिन से फरार चल रहे है। आईजी सतेंद्र कुमार ने पांच-पांच हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।Rewari-Hisar रेल मार्ग पर कई ट्रेनें हुई रद्द, यहां देखे सूची व कारण

पैसे लेकर कम दिखाई अफीम

पुलिस कर्मियो ने सुलतान सिंह के भाई नफे सिंह से 50 हजार रुपये भी ले लिए, लेकिन 25 ग्राम की जगह 447 ग्राफी अफीम की मात्रा दिखा दी। इस पर सुलतान सिंह को कोर्ट से जमानत नहीं मिली तथा उसे जेल भेज दिया गया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now