Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई नई AC बस! इन जिलों के यात्रियों की होगी बल्ले बल्ले

On: June 11, 2025 7:17 AM
Follow Us:
New AC bus added to Haryana Roadways fleet!

Haryana Roadways:  हरियाणा रोडवेज के चंडीगढ़ डिपो को 10 एसी बसें मिली हैं। ये एचवी एसी (हीटिंग वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) बसें बीएस-6 मॉडल की हैं। इसलिए एनसीआर में भी इनके संचालन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

भीषण गर्मी में यात्रियों को इनसे बड़ी राहत मिलेगी। चंडीगढ़ डिपो के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इन बसों को दिल्ली समेत कई अन्य रूटों पर चलाने की योजना है।Haryana Roadways

सरकार की अनुमति मिलते ही इनका संचालन शुरू हो जाएगा। प्रत्येक एसी बस में कुल 48 सीटें हैं, यात्रियों के बैठने के लिए दोनों तरफ 2-2 सीटें हैं। बीएस-6 मॉडल होने के कारण किसी भी रूट पर प्रदूषण से कोई बाधा नहीं आएगी।Haryana Roadways

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now