NEET UG Paper Pattern: इस बार प्रश्न पत्र का पैटर्न क्या होगा, NTA ने किया बड़ा बदलाव

On: May 4, 2025 5:42 PM
Follow Us:
NEET UG Paper Pattern: What will be the pattern of the question paper this time, NTA has made a big change

परीक्षा आयोजित होने जा रही है, जो देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को बता दें कि इस साल NTA ने NEET UG के पेपर पैटर्न में संशोधन किया है, जिसमें अब ‘B’ सेक्शन में वैकल्पिक प्रश्न नहीं आएंगे, इन्हें NTA ने हटा दिया है। पहले NEET का पेपर 2 सेक्शन A और B में बंटा हुआ आता था।

आपको बता दें कि NTA ने कोविड-19 महामारी के दौरान सेक्शन B के वैकल्पिक प्रश्न शुरू किए थे, जिसमें छात्रों को 15 प्रश्नों में से 10 प्रश्न हल करने होते थे।

किस विषय से आएंगे प्रश्न?

अब NEET 2025 के पेपर में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 720 अंकों के होंगे यानी 4 अंकों का एक प्रश्न पूछा जाएगा। परीक्षा के पाठ्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से प्रश्न होंगे। पेपर कई भाषाओं में पूछे जाएंगे, जैसे हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, उड़िया, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और उर्दू।

पेपर का प्रारूप क्या है?

विषय- खंड और प्रश्नों की संख्या

भौतिकी- खंड ए से 45

रसायन विज्ञान- खंड ए से 45

वनस्पति विज्ञान- खंड ए से 45

प्राणी विज्ञान- खंड ए से 45

कुल- 180 प्रश्न

छात्रों को पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, पेपर में माइनस मार्किंग भी है, यानी अगर आप एक प्रश्न का उत्तर गलत देते हैं तो आपके सही प्रश्न में से 1 अंक काट लिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सिर्फ उन्हीं प्रश्नों को हल करना चाहिए जिनके बारे में वे सही हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now